मईया सम्मान योजना अपडेट: झारखंड की महिलाओं को मिलेगी दो माह की सहायता राशि, जानिए पूरी जानकारी

मईया सम्मान योजना अपडेट: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की लगभग 52 लाख महिलाओं को अप्रैल और मई महीने की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि लाभुकों के खातों में 5000 रुपये से 12500 रुपये तक भेजी जाएगी, जो उनके बैंक खाते से आधार लिंक होने की स्थिति में सीधे प्राप्त होगी।

क्या है मैया योजना?

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को सम्मान देने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की एक ऐतिहासिक पहल है। इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को हर माह एक निश्चित राशि (2500) प्रदान की जाती है, जिससे वे घरेलू जरूरतें पूरी कर सकें। और आत्मनिर्भर बन सकें।

इस बार क्या विशेष है?

  • दो महीने की राशि एक साथ मिलेगी (अप्रैल व मई)।
  • कुल 96 अरब 11 करोड़ रुपये की राशि जिलों को भेजी जा चुकी है।
  • जिन लाभुकों का आधार बैंक खाते से जुड़ा नहीं है, उन्हें फिलहाल राशि नहीं मिल पाएगी।
  • अप्रैल-मई में लाभार्थी संख्या लगभग 52 लाख तय की गई है।
  • राशन कार्ड में भी E-Kyc कराने को निर्देश दिया गया था।

पिछले वितरण का आंकड़ा (जनवरी से मार्च 2025)

  • कुल 53.64 लाख महिलाओं को राशि दी गई थी।
  • इनमें से 1.50 लाख महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं थे।
  • शेष 56.61 लाख महिलाओं के लिए भुगतान प्रक्रिया शुरू की गई थी।
  • बहुत सारे महिलाओं का नाम भी कटा, जो अपात्र लाभार्थी थे।
जिलों को निर्देश

रांची में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि

  1. बचे हुए लाभुकों की आधार सीडिंग की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए।
  2. गांव व प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर आधार लिंकिंग कराई जाए।
  3. जो लाभुक पिछली बार रह गए थे, उन्हें भी इस बार योजना से जोड़ा जाए।
  4. सभी पात्र महिलाओं को ही पैसा पहुंचेे इसलिए हर एक प्रयास किया जाना चाहिए।
योजना का उद्देश्य और महत्व
  • महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता देना।
  • जरूरतमंद परिवारों को मूलभूत खर्च चलाने में सहयोग करना।
  • महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
  • इस योजना के तहत मिली राशि से महिलाएं अनेकों काम खुद के पैसे से कर पा रही है।

इसे भी जरूर पढ़ें 👉 https://dailykhabarwale.com/pm-kisan-samman-nidhi-yojana/

निष्कर्ष:

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है, जो महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सहायता देती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रेरित करती है। यदि आधार लिंकिंग जैसी तकनीकी बाधाएं दूर हो जाएं, तो यह योजना लाखों परिवारों के जीवन में स्थायी सुधार ला सकती है। आज के इस पोस्ट में मईया सम्मान योजना को लेकर जो भी अपडेट था बता दिया। जानकारी अच्छा लगा हो तो व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर जुड़ जाना, ताकि आने वाले हर एक अपडेट आपको पहले मिल सके। धन्यवाद…

अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो को देखें 👇

Leave a Comment