Maiya Samman Yojana April Kist 2025: जानिए पूरी जानकारी, संभावित तिथियाँ और प्रक्रिया

Maiya Samman Yojana April Kist 2025: झारखंड सरकार (श्री हेमंत सोरेन जी) द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से चलाई जा रही मईया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के अंतर्गत सभी लाभार्थी महिलाओं को मासिक आधार पर आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। अप्रैल 2025 की किस्त को लेकर अनेक लाभार्थी महिलाएं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। सभी लाभार्थियों के मन मे तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस पोस्ट में हम अप्रैल माह की किस्त से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी, संभावित भुगतान तिथि, प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक निर्देशों को विस्तार से बात करेंगे।

किस्त जारी होने की संभावित तिथि क्या है?

अप्रैल महीने की किस्त, जो इस योजना की 9वीं किस्त है, को लेकर निम्नलिखित संभावनाएँ सामने आ रही हैं।

  • 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच किस्त जारी होने की उम्मीद है।
  • कुछ अधिकारियों का कहना है कि 7 मई 2025 तक भी यह किस्त लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
  • यह भी संभावित है कि सरकार अप्रैल और मई दोनों महीनों की राशि एक साथ 15 मई 2025 तक लाभार्थियों को प्रदान कर सकती है। इससे लाभार्थियों को एक साथ दो किस्तों का लाभ मिलेगा, सीधा 5000 रुपया।
  • झारखंड सरकार फिलहाल विदेशी दौरे पर गए है जैसे ही आएंगे मईया योजना पर निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक और अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है। इसलिए लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट और सूचना स्रोतों पर नजर बनाए रखें। ताकि जैसे ही आधिकारिक घोषणा हो वैसे ही आपको पता चल जाय, या फिर हमारे Whatsapp or Telegram चैनल मे जुड़ जाएं।

किस्त की राशि

इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को ₹2500 की राशि हर महीने दी जाती है।

  • जिन लाभार्थियों को अब तक की पिछली 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्तें नहीं मिली हैं, उन्हें अप्रैल माह की 9वीं और मई माह की 10 वीं किस्त के साथ-साथ पिछली तीनों किस्तों की राशि एक साथ मिलने की संभावना है।
  • ऐसे लाभार्थियों को कुल मिलाकर ₹12,500 (₹2500 × 5) की राशि प्राप्त हो सकती है।

भुगतान की प्रक्रिया क्या हैं?

  • भुगतान की प्रक्रिया Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से की जाएगी।
  • यह राशि लाभार्थी महिलाओं के आधार से लिंक बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
  • जिन महिलाओं का KYC और बैंक खाता लिंकिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उन्हें भुगतान मिलने में देरी हो सकती है या वे इस किस्त से वंचित हो सकती हैं।
  • राशन कार्ड मे भी आधार कार्ड जुड़ा हुआ होना चाहिए।
DBT और KYC से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
  • सरकार ने आधार-बैंक खाता लिंकिंग और KYC पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तय की थी।
  • जिन लाभार्थियों ने इस तारीख तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की, वे इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली किस्त से वंचित हो सकते थे। लेकिन सरकार ने आखिरी एक दिन का और मौका दिया है 29 अप्रैल समय 10 am से 3 Pm तक आपके पंचायत मे आधार अपडेट को लेकर शिविर लगाया जाएगा याद रहे ये अंतिम मौका होगा।
  • इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि लाभार्थी समय पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करें।
  • पहले चरण में कुछ जिलों को मिली थी किस्त
  • झारखंड के कुछ जिलों में 17 अप्रैल 2025 को ही पहली किस्त जारी कर दी गई है।
  • बाकी जिलों के लाभार्थियों को किस्त 28 अप्रैल से 15 मई के बीच दी जा सकती है।

लाभार्थी सूची की जानकारी

  • लाभार्थियों की सूची ऑफलाइन जारी की गई है, जिसे ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, या स्थानीय निकाय कार्यालय में देखा जा सकता है।
  • सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थी अपने स्थानीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
अगर आपको राशि नहीं मिलती है तो क्या करें?

अगर आपको 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच किस्त की राशि नहीं मिली है, तो आप निम्नलिखित उपाय अपना सकते हैं

  1. योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – http://mmmsy.jharkhand.gov.in/
  2. वेबसाइट पर जाकर “Status Check” विकल्प चुनें।
  3. वहाँ आप लाभार्थी क्रमांक संख्या, मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर डालकर अपनी भुगतान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  4. आप किसी प्रज्ञा केंद्र (CSC) पर जाकर भी अपनी जानकारी की पुष्टि करवा सकते हैं।
  5. अगर ऑनलाइन जानकारी नहीं मिल रही है, तो
  6. आप योजना की अफिशल ईमेल पर भी जाकर संपर्क कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सुझाव

  • भुगतान संबंधित किसी भी समस्या से बचने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक करवाना और KYC समय पर पूरा करना जरूरी है।
  • लाभार्थियों को चाहिए कि वे नियमित रूप से अपना बैंक बैलेंस चेक करें और संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते रहें।
  • किसी भी धोखाधड़ी या फर्जी कॉल से सावधान रहें और केवल आधिकारिक वेबसाइट और कार्यालयों से ही जानकारी प्राप्त करें।
  • अगर आपको पिछला तीन किस्त नहीं मिला है तो आप एक बार यह जरूर चेक करवा लेना की आपका भौतिक सत्यापन हुआ है या फिर नहीं।
  • अगर आप शहरी क्षेत्र के निवासी है तो आपको भौतिक सत्यापन करवाने के लिए डीसी ऑफिस जाना होगा।

इसे भी जरूर पढ़ें 👉 👉 https://dailykhabarwale.com/maiya-yojana-aadhar-update/

निष्कर्ष

मईया सम्मान योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। अप्रैल 2025 की किस्त को लेकर कई अटकलें हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि लाभार्थियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र महिलाओं को चाहिए कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज, KYC और बैंक संबंधी प्रक्रियाएँ समय पर पूर्ण करें। आधिकारिक घोषणाओं और नई अपडेट्स के लिए http://mmmsy.jharkhand.gov.in पर नजर बनाए रखें। तो साथियों आज के इस पोस्ट मे मईया सम्मान योजना से जुड़े सभी जानकारी आप सभी को बता चुका हूँ, अगर जानकारी अच्छा लगा हो तो Share जरूर कर देना और हमारे Whatsapp & Telegram मे अवश्य जुड़ जाना, धन्यवाद।

राधे राधे

अधिक जानकारी के लिए इस Video को देखें 

Leave a Comment