Maiya Samman Yojana: झारखण्ड सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का 9वीं किस्त का राशि ₹2500 लाखों महिलाओं को मिल चुका है। इस योजना के तहत राज्य के पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 कि आर्थिक सहायता दी जाती है जिससे महिलाओं का आर्थिक स्थिति का सुधार हो सके और महिलाओं को समाज में मान – सम्मान मिल सके।
मई महीने का 2500 कब मिलेगा
राज्य के लगभग पात्र महिलाओं को अप्रैल महीने का ₹2500 मिल चुका है। अब लाभार्थी का सवाल है कि मई महीने का राशि कब मिलेगा ? सरकारी सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि मैया सम्मान की योजना का 10वीं और 11वीं किस्त यानी कि मई और जून महीने की राशि अब एक साथ ₹5000 दिए जाएंगे। जिन लाभार्थियों को इस बार 9बिन किस्त की राशि ₹2500 मिला है। उन्हीं लाभार्थियों को इस योजना का मई और जून महीने की राशि ₹5000 दिए जाएंगे। 15 जून तक 2 महीने का किस्त एक साथ किस्त जारी करने का संभावना जताई जा रही है।
इस योजना में धोखाधड़ी और अपात्रता
राज्य सरकार के द्वारा इस योजना में पारदर्शिता लाने के लिए अर्थात इस योजना में चल रहे धोखाधड़ी के रोकथाम के लिए कई प्रकार का निर्देश दिए हैं उन नियमों का पालन कर इस योजना में पारदर्शिता लाई जा सकती है। पूर्वी सिंहभूम जिले में 2,962 लाभार्थी ऐसे पाए गए हैं जो एक ही खाता से अनेक लाभ ले रहे थे।
पश्चिमी सिंहभूम में 7000 लाभार्थियों के नाम इस योजना से काटे गए हैं ये वैसे लाभार्थी थे जो सरकारी नौकरी वाले परिवार से संबंधित थी और कुछ महिलाएं पारा शिक्षक और अन्य सरकारी नौकरियों के पद पर स्थित थी, फिर भी यह महिलाएं इस योजना का लाभ लगातार ले रही थी। तो अब इन महिलाओं से अभी तक जितनी राशि इस योजना का मिला है उनसे वसूली किया जाएगा।
पात्रता
- यदि कोई लाभार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसका उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए तभी वह इस योजना के लाभ लेसकते हैं।
- अमेरिका महिला झारखंड राज्य की मूलनिवासी होना चाहिए।
- मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए कोई अन्य सरकारी योजना का लाभ आपको नहीं मिलना चाहिए।
- सरकारी नौकरी वाले परिवार से संबंधित महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- जिसके घर में चार पहिया वाहन होगा उन्हें इसी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्डअनिवार्य है।
- लाभार्थी महिला के पास आधार से जुड़ा हुआ बैंक खाता रहना चाहिए।
- बैंक पासबुक का डीवीडी सक्रिय होना चाहिए।
इसे भी जरूर पढ़ें — https://dailykhabarwale.com/maiya-samman-yojana-9th-installment-ongoing/
निष्कर्ष
मैया सम्मान योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है इस योजना के तहत हर महिलाओं को ₹2500 दिए जाते हैं। प्रति महीना ₹2500 मिलने से महिलाओं को काफी ज्यादा सहायता मिलती है। महिलाओं का राशन पानी से लेकर अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारियां भी इस योजना से पूर्ण हो रही है इसी योजना से लाखों महिलाएं सशक्त हो रही हैं।