Ration Card E-Kyc Update 2025: – राशन कार्ड को लेकर एक बहुत ही राहत भरी खबर सभी राशन कार्डधारीयों के लिए आई है पूरे देश में राशन कार्ड का केवाईसी का डेट बढ़ाया गया था पहले राशन कार्ड का डेट 31 मार्च 2025 था। जिसे बढ़ाकर केंद्र सरकार के द्वारा 30 अप्रैल 2025 कर दिया गया है अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं राशन कार्ड का ई केवाईसी करने के लिए। ध्यान रहे राशन कार्ड का ई केवाईसी का डेट अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी और सरकार के द्वारा साफ-साफ निर्देश दे दिया गया है की जो राशन कार्ड धारी अब राशन कार्ड का ई केवाईसी से वंचित रह जाएंगे या फिर किसी कारणवश राशन कार्ड का केवाईसी नहीं करवाते हैं तो इन्हें राशन नहीं मिलेगा इन लोगों का राशन कार्ड से नाम कट जाएगा।
राशन कार्ड के जरिए पूरे भारत में सभी लोगों को राशन दिया जाता हैं जो गरीब परिवार से हैं, जो दो वक्त का भोजन नहीं जुटा पाते हैं ऐसे लोगों के लिए राशन कार्ड योजना चलाया गया है राशन कार्ड के जरिए राशन कार्ड धारकों को हर महीने चावल दाल, मिट्टी का तेल, गेहूं, नमक, साड़ी और धोती आदि चीज उपलब्ध कराई जाती है।
एक व्यक्ति को कितना राशन मिलता है
पूरे देश में प्रति व्यक्ति को 5 किलो राशन मिलता है राशन कार्ड में जितने लोगों का नाम होगा उतना 5Kg राशन मिलेगा मान लीजिए राशन कार्ड में चार लोगों का नाम है तो राशन 20 किलो मिलेगा इस प्रकार से जितने अधिक लोगों का राशन कार्ड में नाम होगा उसे उतना ही राशन मिलेगा। राशन कार्ड का लाभ केवल वही लोग ले सकते हैं जो गरीबी रेखा के नीचे हैं या गरीबी रेखा के ऊपर हैं जो नौकरी वाले हैं यह जो बड़े व्यापारी लोग हैं उनका राशन कार्ड नहीं बन सकता।
राशन कार्ड में EKYC क्यों जरूरी है
बहुत सारे राशन कार्डधारी के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर राशन कार्ड का ई केवाईसी क्यों हो रहा है तो आज मैं यह आप सभी को बताने वाली हूं कि राशन कार्ड का ई केवाईसी क्यों होता है। राशन कार्ड में केवाईसी इसीलिए किया जाता है ताकि सरकार को पता चल सकें कि जिस व्यक्ति को राशन दिया जा रहा है वह व्यक्ति अभी उपस्थित है या नहीं अर्थात की इस दुनिया में है या नहीं इसीलिए राशन कार्ड में कुछ सालों में एक बार ई केवाईसी होता है ताकि जो जीवित व्यक्ति हैं उन्हें ही इस योजना का लाभ मिले। इसीलिए राशन कार्ड का केवाईसी हर व्यक्ति को करवाना चाहिए जिसका राशन कार्ड है और राशन कार्ड में नाम है यदि कोई व्यक्ति राशन कार्ड का ई केवाईसी नहीं करवाता है तो उसका राशन कार्ड से नाम स्वत: कट जाएगा और उसका राशन नहीं मिलेगा।
साथ ही राशन कार्ड का ई केवाईसी करने का सबसे बड़ा कारण है कि राशन कार्ड को फर्जी तरीके से बनकर जो नौकरी वाले व्यक्ति हैं या फिर जो राशन कार्ड के योग्य नहीं थे वह फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनाकर उसका लाभ ले रहे थे। इसीलिए सरकार के द्वारा इसमें पहला किया गया और राशन कार्ड का ई केवाईसी करने का निर्णय लिया गया इसमें जितने भी फर्जी तरीके से राशन कार्ड धारी होंगे उन सभी का नाम इसी योजना से कट जाएगा और उसे राशन नहीं मिलेगा तो यही सब कारणों से राशन कार्ड का ई केवाईसी करने का आदेश दिया गयाहै।
इसे भी जरूर पढ़ें 👉👉 https://dailykhabarwale.com/maiya-yojana-april-installment/
राशन कार्ड का EKYC करने कैसे करें
यदि आपने अभी तक अपने राशन कार्ड का केवाईसी नहीं करवाया है तो आप अपने डॉलर के पास जाकर राशन कार्ड का केवाईसी कर सकते हैं राशन कार्ड का केवाईसी करने के लिए आपको सिर्फ आधार कार्ड का नंबर लगेगा जैसे ही आप अपना आधार कार्ड का नंबर डीलर को बताइएगा। उसके बाद वहां पर आपको फिंगर लगाने का ऑप्शन आएगा जैसे ही आप फिंगर लगाइएगा आपका राशन कार्ड का केवाईसी हो जाएगा। राशन कार्ड केवाईसी करने का किसी भी प्रकार का कोई खर्च नहीं लगता है।
निष्कर्ष
राशन कार्ड केवाईसी का करने का अंतिम दिन 30 अप्रैल 2025 है इससे आगे अब राशन कार्ड का ई केवाईसी करने के लिए डेट नहीं बढ़ाया जाएगा। यदि आप 30 अप्रैल से पहले इस आर्टिकल को देख रहे हैं तो आप जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड का केवाईसी करवा लें अन्यथा आपका राशन कार्ड से नाम कट जाएगा इसी तरह के सरकारी योजना जानने के लिए दिए हुए व्हाट्सएप चैनल टेलीग्राम चैनल पर जुड़ जाए।
राधे राधे
अधिक जानकारी के लिए इस विडिओ को देखें 👇👇